हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना मुख्य उदेश्य – विदित चौधरी 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 22 सितम्बर 

ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू एवं जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक सर्किट हाउस कुल्लू में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर और हर बूथ तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा करना रहा।

विदित चौधरी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है।

उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के दिशा-निर्देश भी दिए। विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कुल्लू कांग्रेस के प्रभारी दीपक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, हिमाचल महिला कांग्रेस की सचिव पिंगला भंडारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, महासचिव रहमत चौहान, महिला कांग्रेस कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष हर्षा ठाकुर, भुंतर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा ठाकुर, आनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष तिलका ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज ठाकुर सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा कांग्रेस के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *