Listen to this article
सुरभि न्यूज़ केलांग 10 मार्च
उप निर्देशक नेहरु युवा केन्द्र केलांग राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की जिला लाहौल स्पीति में स्वयंसेवकों की भर्ती की जा रही है।
पहले इस भर्ती का आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2023 थी लेकिन अब इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मार्च 2023 कर दी गई।
भर्ती में न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, और इसमें रेगुलर छात्र छात्राएं आवेदन करने के लिए पात्र नही हैं।
राम सिंह ने बताया की इसके आलावा जो भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे कृपया ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर nyks.nic.in/NationalCorps/nyc. html आवेदन कर सकते है।
इसमें स्वयंसेवकों को 5000 रुपए महीना सम्मान राशि के तोर पर दिया जाएगा। इसकी कार्य समय अवधि 2 वर्ष रहे गी। इन स्वयंसेवकों में से 06 का ही चयन किया जाएगा। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, कृपया नेहरु युवा केंद्र कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।









