आनी से चौकी दलाश बस के रूट में की गई तबदिली पर बिफरे ओलवा के ग्रामीण, किया चक्का जाम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी 
आनी से चौकी दलाश बस के रूट को सोईधार तक बढ़ाए जाने पर ओलवा गाँव के लोगों ने भारी रोष जताया है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में शुक्रबार को भी  जुंडवा में बस को रोककर चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने अपने धरने में परिवहन निगम से इस बस के रूट को यथावत  रखने की मांग उठाई। शुक्रवार को हुए चक्का जाम की स्थिति के समाधान के लिए आनी से आए नायव तहसीलदार की मध्यातता और उनके आश्वासन के बाद बहाल  चक्का जाम बहाल हो पाया।
ग्रामीण तेजिन्द्र टैक्सी, बिपिन शर्मा, रोहित शर्मा व मीना कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों का  कहना है कि आनी चौकी दलाश बस के रूट को बढ़ाने और इसका समय बदलने से लोगों में परिवहन निगम के प्रति खासा रोष है। उनका कहना है कि इस बस में निशानी, कोपटू,ओलवा कोट, तलिनीधार तथा  कोटनू के  स्कूली बच्चे और कर्मचारी व व्यवसायी  हर दिन दलाश जाते है और आनी से भी बहुत से लोग आवश्यक कार्य से दलाश जाते हैं।
अब इस बस के रूट को दलाश से आगे गोहाण सोईधार बढ़ाए जाने से इसके पूर्व निर्धारित समय में तबदिली हुई है, जिससे स्कूली बच्चे व अन्य लोग समय पर अपने गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। ऐसे में परिवहन निगम इस बस के रूट को यथावत रखते हुए, नए रूट गोहाण सोईधार के लिए अन्य रूट की बस का प्राबधान करे।
वहीं इस बारे में परिवहन सब डीपो आनी के निरीक्षक रमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आनी दलाश बस के रूट को गोहाण सोईधार के लिए सरकार व विभाग के निर्देशानुसार बढ़ाया गया है। डीपो में बसों की कमी के चलते अन्य लोगों की मांग के अनुरूप ऐसी व्यवस्था की गई है। जैसे ही डीपो में नई बसें उपलब्ध होंगी तो नए रूट पर नई बस चलाई जायेगी। फिल्हाल ओलवा क्षेत्र के लोग परिवहन सेवाओं के लिए निगम का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *