वरिष्ठ पत्रकार एवं करंट न्यूज़ के संपादक धर्मचंद यादव दूसरी बार ऑल इंडिया संपादक संघ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष चयनित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली, 25 सितम्बर

कुल्लू के वरिष्ठ पत्रकार एवं करंट न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक धर्मचंद यादव को दूसरी बार ऑल इंडिया संपादक संघ का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर पत्रकार संसद जिला कुल्लू के अध्यक्ष डीआर जोशी ने एवं अन्य संस्थाओं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डीआर जोशी ने कहा कि धर्मचंद यादव को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके पत्रकारिता एवं संगठनात्मक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि धर्मचंद यादव 40 वर्षों लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी सक्रियता और पत्रकारों के हितों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। यह उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

डीआर जोशी ने बताया कि धर्मचंद यादव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी पुनर्नियुक्ति से प्रदेशभर के पत्रकारों में खुशी का माहौल है।पत्रकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि धर्मचंद यादव अपने अनुभव और सक्रिय नेतृत्व के माध्यम से ऑल इंडिया संपादक संघ को हिमाचल प्रदेश में और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डीआर जोशी ने धर्मचंद यादव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *