राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय मंत्री जगतसिंह नेगी से मिला आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ आनी 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी
राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय मंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्री के आनी दौरे के दौरान आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ आनी के कर्मचारी अध्य़क्ष रवींद्र ठाकुर की अगुवाई में जगतसिंह नेगी से मिले।
प्रतिनिधिमंडल ने जगतसिंह नेगी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तथा साथ ही बताया कि हजारों आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 20 वर्षो से विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में अपनी सेवाएँ निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं परन्तु जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे आउटसोर्स कर्मचारियों में अपनी नौकरी की असुरक्षा और एक मजबूत स्थाई नीति न बनने को लेकर चिंता का भाव आना शुरू हो गया है।
हिमाचल प्रदेश के हजारों कर्मचारी शुरू से ही राज्य की शासित सरकार के साथ रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार अपनी बात को शांति एवं सभ्यता के साथ सरकार के समक्ष रखते आये हैं तथा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारी और उनके घर परिवारों को एक मजबूत सहारा मिलेगा ऐसी उम्मीद की कामना की है।
हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ईकाई आनी के सदस्यों ने सरकार से जल्द से जल्द तय समय सीमा पर एक मजबूत स्थाई नीति बनाकर हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों  की नौकरी सुरक्षित करने की मांग की ताकि हजारों घर परिवारों को एक मजबूत सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *