जिला बिलासपुर में स्वतंत्रता सेनानी बुधीराम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पँचायत पँतेहड़ा से सम्बंध रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर विदाई दी गई। इस दौरान स्थानीय विधायक राजेश धर्मानी और और प्रशासन की ओर से उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी मौजूद रहे। 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे जिनकी गत दिवस मृत्यु हो गई। स्वतंत्रता सेनानी बुद्धिराम बिलासपुर प्रजामंडल के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता थे। प्रजामंडल आंदोलन में भाग लेने के लिए इन्हें 2 वर्ष के लिए राज्य से निष्कासित भी किया गया था। सरकार की ओर से स्वतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा परिवार को 25000 की राशि उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *