बरोट व छोटा भंगाल फीडर पर प्रस्तावित विद्युत कार्य स्थगित 24 से 26 सितंबर तक बिजली आपूर्ति रहेगी सुचारू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

विद्युत उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने 11 केवी छोटा भंगाल फीडर तथा बरोट फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दोनों फीडरों में लगे जियो स्विच बदलने एवं मरम्मत का प्रस्तावित कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से निविदा के माध्यम से ठेकेदार राखेंद्र कुमार को यह कार्य आवंटित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23, 24, 25 और 26 सितंबर को कार्य किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित करना पड़ा है।

इसके चलते बरोट और छोटा भंगाल 11 केवी फीडरों के अधीन आने वाले सभी उपभोक्ताओं को 24, 25 और 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिलती रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *