Skip to content

शिमला के जुब्बल में आग से लकड़ी का मकान जल कर राख , जिंदा जला एक व्यक्ति 

Listen to this article

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोली-नाला में सुरेंद्र सिंह का पुराना लकड़ी का मकान था। इस सुरेंद्र सिंह के मकान में रह रहे एक मजदूर की जल कर मौत हो गयी जिसकी पहचान अशोक बहादुर निवासी गांव रोमाछाप काठमांडू नेपाल उम्र (40) के तौर पर हुई है।

बीती रात अचानक मकान में आग लग गई। मकान में सो रहा अशोक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया।

डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने पुष्टि की है कि अग्निकांड में एक युवक की मौत हुई है तथा मामले कि आगामी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *