हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का किया शुभारंभ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू, 24 अक्तूबर

 

हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू के रथ मैदान में सप्सताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रही। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर जीत का परिचारक है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत समृद्ध है जिसकी पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होने वाले मेंले और त्योहार यहां के लोगों की समृद्ध परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को दर्शाती है।

उन्होंने आज के समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाज तथा परंपराओं को संजो कर रखा है जिसके लिए यहां के लोग प्रशंसा के पात्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता नशे के कारण धूमिल होती जा रही है।

नशा घर-घर तक पहुंच रहा है। देवभूमि हिमाचल में नशे के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए हमें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे ताकि प्रदेश में फैल रहे नशे को समाप्त किया जा सके। इसके उपरांत राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व अन्य सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।

उनके स्थान में जाकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस उत्सव में जिला कुल्लू की विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 300 देवी देवता भाग ले रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल ने कल्लू के प्रसिद्ध लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में अंतराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा 2023 शुभारंभ किया।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रवि ठाकुर, भुवनेश्वर गोड, सुरेंद्र सॉरी, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भारत खेड़ा, उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *