सुरभि न्यूज़
शिमला, 04 मार्च
रंगों के पावन पर्व होली की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और समाज को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सब मिलकर आपसी विश्वास, सौहार्द और विकास की भावना के साथ प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
एक बार पुनः आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।










