जिला लाहौल स्पीति के केलांग में जनजातीय गौरव उत्सव का किया जाऐगा आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

केलंग 08 नवम्बर

उपायुक्त सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि 15 नवम्बर 2023 को जनजातीय गौरव उत्सव का आयोजन किया जाऐगा।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय अधिकारों के लिए अंग्रेजी शासन के विरूद्व आवाज उठाई और जनजातीय समाज के लिए संघर्ष करते रहे उनकी याद के रूप में 15 नवम्बर को गौरव दिवस के रूप में पुलिस मैदान केलंग में मनाया जाऐगा।

इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा जनजातीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी इस दिवस पर किया जाऐगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रर्दशनी लगाई जाऐगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जाऐगा।

इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों युवक मंडलों शिक्षा संस्थानों तथा स्थानीय कलाकरों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाऐगा।

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा साईकल रैली या मिनी मैराथन भी किया जाऐगा।

इस उत्सव को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस गौरव दिवस को सफल बनाऐं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *