राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकलगान प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय आनी का दबदबा कायम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी स्थित  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की तीन छात्राओं ज्योति, वर्तिका और गुंजन ने एकल गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।
एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि कन्या विद्यालय का दबदबा खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अंडर-19 और अंडर -14 में लगातार कायम है। इस विद्यालय की छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं में जहाँ अधिकतम् 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुई हैं, वहीं बोर्ड की मेरिट में भी इस बार प्लस टू की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा आंचल ने छठा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षकों में सुबा राम शर्मा का नाम विशेष स्थान रखता है। कंप्यूटर शिक्षक सुबाराम शर्मा  इस विद्यालय में पीईटी और डीपी शिक्षक के अभाव में जहां अपने विषय का परिणाम प्रतिवर्ष उत्तम् स्थान पर रखते हैं वहीं क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी अन्य सहयोगियों का साथ लेते हुए यह अपनी प्रतिभा का पूरा लाभ छात्राओं को समर्पित कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खेम सिंह जम्वाल ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की  होनहार छात्राओं और स्कूल स्टाफ् को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *