इन्हा बड़ियाँ जो तुड़का लाना ओ ठेकेदारणिये, आनी के श्बाड शिशिर मेले में झूमें लोग

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी के शवाड़ में शिशिर उत्सव मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज सेवी घनश्याम शर्मा शामिल हुए।
मेला कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
घनश्याम शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जिन्हें  संजोये रखना हमारा परम कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि आउटर सिराज के छात्र प्रदेश व राष्ट्र तक शिक्षा व खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहे हैं।
आउटर सिराज के युवा सेना  में कार्य कर  देश की रक्षा  कर रहे है। इसके अलावा गांव की महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी। इस मौके पर  होली एन्जल पब्लिक स्कूल शवाड़ की छात्राओं ने लोकनृत्य से वाह वाही लूटी। जबकि महिला मंडल लोकनृत्य में सबसे बेहतरीन प्रस्तुति महिला मंडल रोपा ने दी।
इसके अतिरिक्त महिला मंडल कांडा आरण.महिला शवाड़. शकाहल.शेहुल.निंगलू तथा कदरैना सहित  लगभग 20 गांव की महिला मंडलों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोक संस्कृति की खूब छटा बिखेरी। पहाड़ी गायक लता ठाकुर ने  भी मेले में खूब रंग जमाया। लता ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति में ईन्हा बड़ियाँ जो तुड़का लाना….”और रोहड़ू जाना मेरी आमिये…”आदि पहाड़ी गीतों से सबका मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में मुख्यतिथि घनश्याम शर्मा ने सयुंक्त नाटी में शामिल हुए जिसमें महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह नाटी नृत्य में शामिल हुए।
इस आयोजन में अमरज्योति खेल संस्कृति एवं कला मंच शवाड़ के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, उपाध्यक्ष खेमराज शर्मा, चेतन शर्मा तथा सतपाल सहित सभी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में पहाड़ी गायक रोहित ठाकुर ने हिमाचली नाटियों से सबका मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टर ललित ठाकुर  भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *