सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
शिमला, 19 नवंबर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस भवन की व्यवस्था से यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध होंगी।
भवन का निर्माण कार्य लगभग 55 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है और भवन के प्रवेश मंजिल में ओपीडी, प्रथम मंजिल में डिस्पेंसरी एवं ड्रेसिंग रूम, भूतल मंजिल में लेबर रूम एवं नर्सिंग रूम तथा बेसमेंट में स्टोर रूम का प्रावधान किया गया है।









