Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चार दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया।
सर्व शिक्षा अभियान के निरमण्ड खंड परियोजना अधिकारी जगजीवन पाल शर्मा ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविर में निरमंड खण्ड के माध्यमिक, उच्च तथा जमा दो पाठशालाओं के हर विद्यालय से दो दो शिक्षकों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में करीब 70 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों की संवेदनात्मक मानसिक विकास, पारंपरिक संबंधों, लैंगिक सामानता, संबंध, जीवन मूल्य, स्वास्थ्य पोषण तथा स्वच्छता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
यह कार्यशाला 16 नवंबर से शुरू हुई थी जिसका रविवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति जनकेश कुमार, तिलक शर्मा, अजय कुमार, प्रेमपा, करण तथा विमल शामिल रहे।









