स्पीति के हर गांव में पहुंचेगा 4G नेटवर्क-रवि ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
काज़ा, 22 नवंबर
विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति के हर गांव में 4G नेटवर्क की सुविधा मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में बीएसएनएल के 34 टॉवर अभी तक स्पीति में स्थापित हो चुके है, जिनमें अब नेटवर्क शुरू करने का कार्य शेष रहा है।
पिन घाटी जोकि पूरी तरह से किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कटी हुई थी। वहां पर भी मोबाइल टावर स्थापित किया जा चुका है। आगामी कुछ महीनों में इसे सुचारू कर दिया जाएगा।
सर्दियों में स्पीति में काम करना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी प्रशासन और बीएसएनएल प्रबंधन कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पीति के हर गांव हर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाना है ताकि स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि लांगचा, कॉमिक, हिक्किम गांव में आईसीआईसीआई की ओर से एक एक किलोवाट के सोलर प्लांट हर परिवार को वितरित किए गए है। जल्द ही इसी तरह के प्लांट स्पीति के अन्य गांवों में भी वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *