सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
काजा, 22 नवंबर
विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति दौरे के दौरान काजा में 1 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास का शिलान्यास भी किया। यह छात्रावास पहले से बने छात्रावास के साथ ही बनाया जाएगा।
विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि असल में स्पीति में छात्रावास की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उक्त छात्रावास में 12 कमरे बनेंगे जोकि स्पीति की मिट्टी से बने होंगे। मिट्टी से बने कमरों में सर्दियों में ठंड का एहसास काफी कम होता है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर इस छात्रावास को तैयार कर लिया जाएगा।
काजा पुलिस परिसर में 66 लाख की लागत से बनने जा रहे सम्मेलन कक्ष का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही काजा में बन रहे ग्रामीण हट का निरीक्षण किया। विधायक ने लंबित पड़े कार्य की अनुमानित लागत तैयार करके शीघ्र कार्य पूरा करने ने निर्देश दिए।
उन्होंने बकॉमिक,हिक्किम और लांगचा में लोगों की जन समस्याओं के समाधान के लिए विधायक ने आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, सभी विभागाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह, टी ए सी सदस्य छेवाँग, वीर भगत, सनी, केसांग रापचिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।








