आनी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

सि९ आर शर्मा, आनी
कॉलेज छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय आनी के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसके मुख्यातिथि कॉलेज के सह प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पाल रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. धन प्रकाश ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में योगेश्वरी ने प्रथम, आमिशा ने द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर मेकिंग में छात्र कुशाल ने प्रथम, पूनम ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. संगीता नेगी और प्रो. धर्म कीर्ति ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *