Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलांग
पुलिस जवानों की फायरिंग दक्षता को बरकरार रखने के लिए लाहुल पुलिस ने जिस्पा हेलीपेड में फायरिंग रेंज के अभ्यास किया। चारों तरफ बर्फ से घिरे जिस्पा की ठंडी वादियों में पुलिस ने माईनस तापमान के बीच फायरिंग रेंज को अंजाम दिया।
एसपी लाहुल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी व जवानों ने दो दिन के लिए फायरिंग रेंज की व्यवस्था की गई। इस फायरिंग रेंज में उदयपुर थाना के जवान और अधिकारी भी शामिल हुए।
मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस जवानों और अधिकारियों को विपरीत परिस्थितियों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जवानों और अधिकारियों की फायरिंग दक्षता को बरकरार रखने के लिए साल में एक बार फायरिंग रेंज का आयोजन किया जाता है।