तीन राज्यों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में भाजपा को मिली जीत से भाजपा के कार्यकर्ता में खुशी की लहर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

तीन राज्यों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में भाजपा को मिली जीत से शहर व दूरदराज में रहने वाले भाजपा के कार्यकर्ता में खुशी की लहर छह गयी हैं। छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के भाजपा  कार्यकर्ता में मिली जीत ने भारी जोश भर दिया है।

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष साजू राम, राजपाल, जिला भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री इंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता कपूर चंद, द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, उपाध्यक्ष बाली राम, द्रंग भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलदीप, द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष भागमल, द्रंग भाजपा अनुसूचित जाति के महामंत्री देश राज, द्रंग भाजपा के पीस सचिव राजू राम, सुभाष ठाकुर, तवारू राम, भागमल, रागी राम, पुने राम, भोखी राम, रक्षी कुमार, रामदास, रमेश कुमार, गंगी देवी, रोशान लाल, जोगिन्द्र पाल, नरेश कुमार, लाल सिंह सहित घाटी के दर्ज़नों भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा हाई कमान को दिया है और भाजपा हाई कमान को बधाई सन्देश दिया है |

जिला कुल्लू के आनी में भाजपा की 3 राज्यों में जीत में मनाया जश्न

सी आर शर्मा, आनी

भाजपा को 3 राज्यों में मिली हैट्रिक जीत की खुशी का जश्न आनी भाजपा ने भी उपमण्डल मुख्यालय आनी में मनाया।

मप्र, राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में आनी भाजपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आनी के पुराना बस अड्डे पर मोदी मोदी और भारतीय जनता पार्टी  के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल, शशि मल्होत्रा, कृष्ण ठाकुर, सुषमा सिंह, गोल्डी चौहान, रणबीर, सुरेंद्र ठाकुर, शेर सिंह चौहान, प्रेम कुमार, आभा ठाकुर सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *