जोगिंदर नगर के चौंतड़ा में आयोजित एलिम्को के शिविर में 57 दिव्यांगों ने करवाई जांच

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

जोगिन्दर नगर

दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में जोगिंदर नगर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम द्वारा 57 दिव्यांगों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। जिनमें 37 दिव्यांग पात्र पाए गए, जिन्हें एलिम्को की ओर से 2 लाख 92 हज़ार 81 रुपये की राशि वाले कुल 60 सहायता उपकरणों का आकलन किया गया। एलिम्को द्वारा दूसरे चरण में पात्र दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए तहसील कल्याण अधिकारी जोगिंदर नगर चन्दन वीर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए जिला मंडी में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत आज चौंतड़ा में यह शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के प्रथम चरण में एलिम्को टीम द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन किया गया है तथा द्वितीय चरण में पात्र दिव्यांगों को इन्हे निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *