केंद्र सरकार प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए बिना किसी भेदभाव से भरपूर सहयोग कर रही है-संजय ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

धर्मशाला तपोवन में विधान सभा के शीतकालीन सत्र होते ही प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान भाग लेने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार की जड़ों को पूरी तरह हिला दिया गया है।

इस रैली में हज़ारों की संख्या में पधारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को दस विभिन्न गारंटियों का जो प्रलोभन दिया था उस आक्रोश रैली निकाली।

कांग्रेस सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बावजूद भी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है।इस आक्रोश रैली में उमड़े जन सैलाव से स्पष्ट हो गया है कि एक वर्ष के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता का मोह पूरी तरह भंग हो गया है।

छोटाभंगाल की धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान व बैजनाथ भाजपा के उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार एक ओर दस गारंटियों की अभी तक पूरा ही नहीं कर रही है वहीँ दूसरी ओर केन्द्र की मोदी सरकार पर यह आरोप लगा रही है केन्द्र सरकार प्रदेश की लिए कोई भी योगदान नहीं दे रही है।

संजय ठाकुर ने प्रदेश वासियों को अवगत करवाना चाह कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश का समग्र विकास करवाने के लिए बिना किसी भेदभाव से प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग कर रही है।

संजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर छोटे – छोटे कार्यकर्ता तक केन्द्र सरकार के प्रति आए दिन कोई न कोई झूठे आरोप लगाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नाम डंका अन्य देशों में भी बज रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काबलियत को देखते हुए बाहरी देशों के बड़े – बड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगे घुटने टेक रहे हैं मगर अपने ही देश के अपने ही काग्रेंसी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनाप – शनाप ब्यान बाजी करने में बाज ही नहीं आ रहे हैं।

संजय ठाकुर ने कांग्रेसी के समस्त लोगों से अवगत करवाना चाह की हमेशा ही देश हित की सोच रखने वाले देश के केन्द्र सरकार का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *