Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधबार प्रातः को समूचे आनी क्षेत्र में भी जमकर वर्षा हुई। तापमान में भारी गिरावट आने से ऊँची पहाड़ियों सहित मध्यम व निचले क्षेत्र में वर्फबारी हुई और यहां की नकदी फसल सेव के पौधे वर्फ़ से लकदक हो गए। समूची आनी घाटी वर्फबारी के चलते श्वेत वर्ण से सराबोर हो उठी जिससे कुदरत का अलौकिक नजारा देखने को मिला। आनी क्षेत्र में वर्फबारी के कारण एनएच 305 सहित लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतयः अबरुद्ध हो गई। परिवहन निगम सब डीपो आनी की कई बसों के पहिए भी विभिन्न रूटों पर थम गए हैं। वर्षा व बर्फबारी से किसानों व बाग़बानों का मुरझाये झेहरे खिल उठे हैं। वर्षा व वर्फबारी सेब फ़सल की अच्छी पैदाबार के लिए रामबाण साबित हुई है। आनी क्षेत्र में हुई भारी वर्फबारी के कारण यहां का सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। ग्रामीण हल्के में कई स्थानों पर बिजली पानी की सुविधाएं भी बाधित हुई हैं।