Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी खंड के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह काली नाग लढागी शनिवार को लढागी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समूह की प्रधान निशा शर्मा ने की। महिलाओं ने इस दौरान बुनाई कढ़ाई काम किया और इसके साथ ही मशरूम उत्पादन करने का फैसला भी लिया। समूह ने कहा कि समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मजबूत बनाना चाहिए। बिभाग की तरफ से जो योजनाएं ब सुबिधाएं मिलती है वे समूह की महिलाओं को मिले। समूह की प्रधान निशा शर्मा ने कहा कि समूह की महिलाएं बेहतर और स्वच्छ समाज बनाने के लिए काम करेंगी। सरकार समूह के लिए बिशेष बजट का प्राबधान करें। खंड विकास विभाग के माध्यम से उन्हें जो प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहायता मिलेगी, वे उस पैसे को पारदर्शिता के साथ खर्च करेंगी। प्रधान निशा शर्मा ने कहा कि महिने में एक दिन गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं ने यह भी फैसला किया कि बस स्टैड में निकासी का रास्ता अबरूद्ध हुआ है, जिसके कारण बहां गंदगी फैली है, उसे साफ करने और खोलने का कार्य भी समूह की महिलाएं करेंगी। समूह ने विभाग द्वारा प्रदान राशि के लिए विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। पंचायत समिति सदस्या बुच्छैर तीन रंजना ठाकुर ने कहा कि बेहतरीन कार्य करने बाले समूह को बिभाग सम्मानित करे। बिभाग में समूह के प्रभारी क्षेत्र में जाके उनकी बैठकें आयोजित करें। सक्रिय समूहों को चिन्हित करें। बीडीसी रंजना ठाकुर ने कहा कि तीन पंचायतों में जल्द बैठकों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि काली स्वयं सहायता समूह लढागी को महिला ग्राम सभा के दौरान समिति की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रधान निशा शर्मा, सचिब रमा देबी के अलावा सदस्य अनिता देबी मीना, दुर्गा देवी, आशा, ममता लगाल और टिकमा ने भाग लिया।










