उपमंडल निरमंड के अरसू में सोमवार को आयोजित होगा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
उपमण्डलधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल की  बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू में 5 फरबरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आरंभ होगा। जिसमें अरसू सहित साथ लगती ग्राम पंचायत कोट, बाड़ीधार, बाडी तथा निशानी के लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों  व स्वंय सहायता समूहों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा जहां गैर संचारी रोगों के टेस्ट के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हिम केयर कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड के अलावा आधार कार्ड आदि बनाने की सुविधा भी होगी।
एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा सम्बंधित पंचायतो में पूर्व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 38  शिकायतें प्राप्त हुई है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि इस दौरान लोक निर्माण व एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिल्ह से जुआगी सड़क, ठारला से शगोफा सड़क व कोट लिंक मार्ग का लोकार्पण के अलावा ठांश से क्शेनी, बड़नाला सम्पर्क मार्ग के अलावा कथांडा से कुटवा सम्पर्क मार्ग की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *