जिला मंडी के धर्मपुर में 642 ग्राम अफीम के साथ धरा युवक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

धर्मपुर, मंडी

पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक व्यक्ति को 642 ग्राम अफीम के साथ उसी के घर पर दबोच है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मंडी के धर्मपुर के तनेहर गांव के ब्यक्ति को अपने घर में 642 ग्राम अफीम रखते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान प्रभाकर देव निवासी वीपीओ तनेहर तहसील धर्मपुर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।आगामी जांच जारी है।

नशे के तस्करों की सूचना पुलिस दें ताकि इन्हें पकड़ा जा सके और युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से मुक्त किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *