हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ

Listen to this article

सुरभि न्यूज, सहारनपुर

सुषमा बजाज

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज श्री माधव मंदिर में श्रद्धाभाव से भव्य हनुमान चालीसा पाठ, छप्पन भोग समेत भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को राममय बना दिया। तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

श्री माधव मंदिर में नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति एवं राज ऋषि पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ समाज सेवी शशिकांत अरोड़ा, अंजना अरोड़ा, सुषमा बजाज, अश्विनी सुखीजा, समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल व शुभम अरोड़ा ने भगवान श्रीराम की विधिवत् पूजा अर्चना कर किया। प्रमुख समाज सेवी रचित अग्रवाल द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम को बडे ही श्रद्धाभाव से छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनित त्यागी ने कहा कि वर्तमान में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शो को जीवन मे अपनाना जरूरी है। भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलकर ही देश में आपसी सद्भाव कायम रह सकता है। इसे लेकर राम नगरी के साथ पूरे देश समेत सहारनपुर जनपद मे भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी जैसे नेताओं द्वारा यह पुनित कार्य संभव हो पाया है कि आज अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार है । वहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और हम सभी इसके साक्षी बनने जा रहे हैं। उन्होंने सभी राम भक्तों से इस दिन को दीवाली जैसा पर्व मनाने का आह्वान किया।

आचार्य नवीन जदली व पंडित जय प्रकाश ने कहा कि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होना करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का पर्व है। उन्होंने सभी से घरो में दीप जलाने व दीवाली मनाने की बात कही। समिति संरक्षक सुषमा बजाज, संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षो पुरानी प्रतीक्षा पूरी हो रही है और यह सभी देशवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूरे मौहल्ले को गुब्बारे एवं राम ध्वज लगाकर सजाया गया और उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि श्रीराम ध्वज को उतारकर कही सुरक्षित जगह पर रखने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शंकर अरोड़ा व प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी सुखीजा प्रदेश मंत्री अमित खुल्लर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम अरोड़ा आदि ने भी सभी राम भक्तों से दीप जलाने एवं दीपावली पर्व मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर काजल, दीपि गर्ग, सुमन राठी, डॉ.अरूणा गर्ग, आभा अग्रवाल, रेणू अग्रवाल, नीलम महेश्वरी, अजय कपिल, राधेश्याम, अश्विनी अग्रवाल, पवन शर्मा, अमित खुल्लर, अमित अग्रवाल, अनीस अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा आदि समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *