हिम समाचार ऐप से ले सरकारी योजनाओं की जानकारी, गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है ऐप

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

शिमला, 7 फरवरी

जन कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के जनहितैषी निर्णयों और योजनाओं की जानकारी ’हिम समाचार ऐप’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचनी आसान हो गई है। बता दें, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस ऐप पर प्रदेश सरकार द्वारा जनहितैषी निर्णयों और गतिविधियों पर आधारित समाचार बुलेटिन एवं हिमाचल डायरी बुलेटिन प्रसारित किया जाता है।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी ने बताया कि वर्तमान समय में सूचनाओं के अत्यधिक प्रवाह के कारण जरूरतमंद व्यक्ति तक प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों तथा योजनाओं की पूरी तथा सही जानकारी आसानी से पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाने के लिए इस ऐप को विभाग द्वारा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप से जनहितैषी निर्णयों और योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना बेहद कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी मोबाइल यूजर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए जनहितैषी निर्णयों को पूरी स्पष्टता के साथ अपने मोबाइल पर आसानी से देख सकता है।
सिंपल सकलानी ने बताया कि ऐप पर विभाग रोजाना सायं छह बजे प्रसारित किए जा रहे हिमाचल समाचार बुलेटिन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में तथा प्रदेश के बाहर किए गए दौरों के दौरान लोगों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं को भी संकलित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर क्षेत्र में मिसाल बने लाभार्थियों के बारे में भी बुलेटिन में जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। यह एक निःशुल्क ऐप है। उन्होंने लोगों से इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के साथ-साथ अन्य लोगों से भी डाउनलोड करवाने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी हर पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो सके और वह उसका लाभ ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *