नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा मुद्रा योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को बिना गारन्टी दिया जा रहा दस लाख तक का ऋण – वीरेंद्र सिंह ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कमर कस ली है। चौहार घाटी के अंतर्गत आने वाले भाजपा शक्ति केन्द्र बरोट, लपास तथा धमच्याण में युवा चौपाल अभियान के तहत जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा चलाई गई मुद्रा योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को स्वरोज़गार के लिए बिना गारन्टी के दस लाख तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। जिसको लेकर देश व प्रदेश के बेरोजगार युवा रोज़गार अपनाकर आत्म निर्भर बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने से देश के युवाओं को सरकारी व निजी सेक्टर में नौकरियों के दरवाजे खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की बेहतर आईडोलोजी के कारण देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं।

वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा अपने भाजपा प्रत्याशी को जितवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी के चलते युवा मोर्चा प्रदेश के सभी भाजपा शक्ति केन्द्रों में युवा चौपाल अभियान चलाकर लोगों को केन्द्र सरकार की जनकल्याण नीतियों को विस्तारपूर्वक जानकारी बाँट रहा है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों को बताकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।

इस मौके पर द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद ठाकुर, द्रंग भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलदीप, भाजपा शक्ति केन्द्र बरोट के
अध्यक्ष राम दास, भाजपा शक्ति केन्द्र लपास के प्रभारी भागमल ठाकुर, भाजपा बरोट बूथ के अध्यक्ष पुने राम, कल्होग बूथ के अध्यक्ष छांगा राम, बरोट बूथ से भाजपा के प्रमुख चमेल चौहान, द्रंग भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य व बरोट से मन की बात प्रमुख मंगत राम, बरोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *