सुरभि न्यूज़ ब्युरो
बंजार, कुल्लू
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि राज्यसभा के लिए क्रास वोटिंग करने वाले छः विधायक ये कैसे भूल गए कि कानून से ऊपर और पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। अनुशासन व मर्यादा का पालन करने की शपथ ली जाती है और स्वार्थ के लिए शपथ का उल्लंघन करना संविधान के साथ मजाक है।
उन्होंने कहा अपने कृत्य का ठीकरा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर थोपना कुछ का स्वभाव बन गया है, जो जनता की समस्याओं एवं नाराजगी को दूर करने हेतु चुने गए हैं। वे आज अपनी एडजस्टमेंट को लेकर जद्दोजहद में सारी हदें लांघ बैठे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि ये अति खेदजनक है कि भाजपा हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण राज्य में यूपी व बिहार की तर्ज पर सत्ता हथियाना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इसके लिए जिम्मेदार हैं, जो सदन में वित्त सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के इस्तीफे की झूठी खबरें मीडिया में फैला रहे थे। सभी जानते हैं कि प्रदेश सरकार पूर्ण बहुमत में है और निश्चित रूप से अपना कार्यकाल पूरा करेगी।










