सुरभि न्यूज़ ब्युरो
शिमला, 2 मार्च
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस सम्बंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी हुई है।
आईएएस राकेश कंवर 2007 बैच के आईएएस अधिकारी है। राकेश कंवर के पास सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार है। वह शिक्षा, पशुपालन, भाषा, कला व साहित्य के भी सचिव हैं।









