सुरभि न्यूज़ ब्युरो
भराडू, जोगिन्दर नगर
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दिनांक 5 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराडू में एनएसएस स्वयंसेवियों, इको क्लब व एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें एनएसएस प्रभारी बीरी सिंह, शशि बाला, इको क्लब प्रभारी बीरबल, एनसीसी प्रभारी रामलाल तथा सभी अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रातःकालीन सभा में पल्लवी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य पी आर चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस वैश्विक दौर में पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना एक बड़ी चुनौती है।
हम सब को अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध और साफ सुथरा रखने के प्रयास करने चाहिए और प्रकृति के संरक्षण हेतु पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और इसके प्रति सभी को प्रेरित भी करना चाहिए।












