Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
आनी के जांजा क्षेत्र का प्रसिद्ध तीन दिवसीय बीस आषाढ़ मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधबार से शुरू होने बाले इस मेले का आगाज क्षेत्र के आराध्य देवता पनेउई नाग और देवता मांहूनाग के आगमन से होगा जबकि मेले का विधिवत शुभारंभ स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि बतौर मुख्यातिथि के रूप में करेंगे, जबकि समापन अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए क्षेत्र की महिला मंडल, स्कूली बच्चों तथा लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी जबकि मेले की दो सांस्कृतिक संध्याओं में इस वर्ष तीन जुलाई को पहली संध्या में हिमाचली स्टार गायिका पूनम सरमैक, स्टार गायक तांत्रा बॉयज़ तथा अजय चौहान धमाल मचाएंगे, जबकि चार जुलाई को मेले की दूसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी फेम लोक गायक पाल सिंह, स्टार गायक रमेश ठाकुर तथा अरुण जस्टा के अलावा स्थानीय लोक गायक भी अपनी आवाज का जलबा बिखेरेंगे।
वहीं दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडलों की प्रस्तुतियों के अलावा पुरूषों की वाॅलीबाल और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।










