केलांग में दुर्गा माता रोड से अस्पताल चौक तक सड़क मार्ग 2 से 20 अक्टूबर तक रहेगा बंद

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 30 सितंबर
उपमंडल दंडाधिकारी, लाहौल स्थित केलांग, कुनिका ऐकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्गा माता रोड से अस्पताल चौक, लोअर केलांग तक सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने का कार्य 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत उक्त सड़क मार्ग को 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक अथवा निर्माण कार्य पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
इस अवधि के दौरान यातायात को बिलिंग से जिला अस्पताल, टाउन रोड होते हुए शाकस नाला के वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन वाहनों को मौके की स्थिति एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *