कांगड़ा शहर में आवारा पशुओं का आतंक, खौफ में राहगीर और वाहन चालक : देखें विडियो

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कांगड़ा से विशाल मेहरा की रिपोर्ट

कांगड़ा शहर का दिल कहे जाने वाले तहसील चौक में इन दिनों आवारा पशुओं ने अपना डेरा जमा रखा है। यह आवारा ‌पशु एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से भी ज्यादा है और ऐसे ही कांगड़ा के तहसील चौक ओर शहर में अन्य जगह पर घूमते रहते हैं। यह पशु राहगीरों को कभी भी चोटिल कर सकते हैं। इससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लगभग आधा दर्जन लोग पहले भी इन आवारा पशुओं से चोटिल हो चुके हैं। दोपहिया  चालक हो या चौपहिया हर किसी चालक को इन जानवरों से काफी परेशानी होती है।

कांगड़ा में तहसील चौक का ऐसा हाल है की इन पशुओं की वजह से गाड़ियां कभी भी आपस में टकरा सकती हैं या कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उल्लेखनीय है की यह चौक का रास्ता एक टांडा मेडिकल कॉलेज को जाता है और दूसरा माता ब्रजेश्वरी देवी जी के मंदिर को भी जाता है। यहां पर प्रतिदिन हजारों स्थानीय लोग व श्रद्धालु आते हैं और मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं जिससे यहाँ पर भारी भीड़ रहती है। सभी को इन्हीं आवारा पशुओं से सामना होता है अतः वह बहुत ही डर जाते हैं। यह आवारा पशु कभी भी किसी को भी चोटिल कर सकते हैं। कोई भी कभी भी इस आतंक का शिकार हो सकता हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से यह मांग की है कि इन आवारा पशुओं से राहत दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *