सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। प्रदेश में विकास कार्यों की जो गति पूर्व की भाजपा सरकार के समय थम गई थी मगर अब प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व से प्रदेश में विकास ने तेज गति पकड़ी है।
छोटाभंगाल महिला कांग्रेस अध्यक्षा व बीडीसी सदस्य शांता कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा गत माह चलाए गए ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम तथा प्रदेश सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चालू करने के लिए प्रदेश भर की जनता सरकार का आभार जता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गाँव के द्वार जैसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हर स्थान में पूरी तरह सफल रहा है।
प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोज़गार के दरवाज़े खोल दिए हैं वहीँ सुखाश्रय योजना के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आम जनता सराहना कर रही है। शांता कुमारी ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के अथक प्रयासों से तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बदौलत समूचे बैजनाथ क्षेत्र सहित छोटाभंगाल घाटी में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।
वहीँ लगभग पांच वर्ष से लटका हुआ बीड़ – बड़ा ग्राँ सड़क मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। जिस कारण इस सड़क मार्ग में बहुत जल्द ही टायरिंग का कार्य पूर्ण हो जाएगा और बहुत जल्द बस सुविधा भी सुचारू कर दी जाएगी। वहीँ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा प्रदेश के लोगों को दी गई कुछ गारंटियाँ पूर्ण हो गई है वहीँ शेष गारंटियों को समयानुसार पूरी कर दिया जाएगा।
छोटाभंगाल घाटी की बात की जाए तो इस घाटी में आजतक जितने भी विकास कार्य हुए हैं उन सभी विकास कार्यों में मात्र कांग्रेस का नाम ही अंकित है। शांता कुमारी ने कहा कि समूची छोटाभंगाल घाटी में उन्होंने हर महिलाओं को मात्र कांग्रेस के पक्ष में लाया है जिस कारण इस घाटी में ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में कांग्रेस पहाड़ की तरह अडिग है।
भाजपा का हर कार्यकर्ता बिल्कुल झूठ का पुलिंदा है भाजपा की कथनी और करनी में काफी फर्क होता है। जिस कारण उन्होंने दावा जताया है कि इस वर्ष के अंतिम माह में होने वाले पंचायत चुनावों में घाटी की सभी सात पंचायतों में कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि अपनी जीत का परचम लहराएंगे।