सुरभि न्यूज़
पांवटा साहिब, 31 जनवरी
प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल मुख्यालय के देवीनगर वार्ड-10 में पुलिस ने 08 ग्राम चिट्टा व 63 हजार नकदी के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर परिषद के देवी नगर वार्ड-10 के कृपाल शिला गुरुद्वारा से पास एक महिला व उसका बेटा अक्षयघर में चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करते हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर में छापेमारी की। पुलिस को दोनों आरोपियों से 8 ग्राम चिट्टा व 63 हजार नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।










