सुरभि न्यूज़
सोलन, 16 फरवरी
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की एसआईयू टीम ने हरियाणा के जीरकपुर से 800 टैबलेट्स नशीली दवाइयां हिमाचल ला रहे एक 31 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन जिला पुलिस की एसआईयू की टीम धर्मपुर व परवाणू क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू उक्त टीम परवाणू क्षेत्र के टीटीआर चौक पहुंची।
उसी समय एक युवक जिसने अपने पीठ पर एक पिठू बैग लिया हुआ था, जो लोगों की नजरों से छिपकर चल रहा था। जिस पर उक्त टीम को उसके ऊपर शक हुआ तथा उसे पूछताछ हेतू रोका गया।
उसके द्वारा उठाये पिट्टू बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उसके कब्जा से कुल 800 टैबलेट्स नशीली दवाइयां बरामद हुई।
जिस बारे वह कोई भी वैध लाईसैस और दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश न कर सका जिस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपी की पहचान कमल कुमार पुत्र रिखी राम निवासी डाकघर घटटी तहसील व जिला सोलन उम्र 31 वर्ष के तौर पर हुई है।
उक्त आरोपी को आगामी कार्यवाही हेतू पकड़ी गई प्रतिबन्धित दवाईयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है।
अभी तक की जाँच में ये दवाइयाँ हरियाणा के जीरकपुर से लाई जानी मालूम हुई हैं। उक्त आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।










