सुरभि न्यूज़
छाविंदर शर्मा, आनी
आनी की प्रसिद्ध देहुरी माता मंदिर में सोमवार को पूज यज्ञ की वर्षगांठ का शुभारंभ हुआ। इस विशेष आयोजन के तहत तीन दिनों तक हवन पाठ और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के पहले दिन मंदिर परिसर में भव्य तरीके से पूजा अर्चना की गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्षगांठ में 15 देवी.देवताओं को आमंत्रित किया गया है। अंतिम दिन आयोजित होने वाले पूर्णाहुति कार्यक्रम में इन देवी देवताओं के निशान को विधिपूर्वक स्वागत किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सुखए समृद्धि और खुशहाली लाना है।
कमेटी के कारदार ईश्वर दास प्रधान बालकृष्ण भंडारी जय राम सिंघा सचिव टिकम राम और संगठन सचिव संतोष ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम देवी.देवताओं के आशीर्वाद से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी देवी.देवता इस अवसर पर खुशहाली का आशीर्वाद देंगे और क्षेत्रवासियों के जीवन को मंगलमय बनाएंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।