सुरभि न्यूज़
केलांग
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर के युवक मृदुल पुत्र राजीव कुमार निवासी किशोरी उम्र 13 वर्ष को मदद की दरकार है। मृदुल 2013 से स्नायु विकार (पोम्पे रोग) से पीड़ित है। वर्तमान में पिछले 13 दिनों से वेंटिलेटर पर श्वसन प्रणाली विफलता के कारण बच्चे को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
घर पर लंबे समय तक उपचार के लिए कुछ चिकित्सा उपकरणों बीआईपीएपी मशीन मिनी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता है। दोनों चिकित्सा उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है।
पिता राजीव कुमार उपरोक्त उपकरणों का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। युवक की दर्द को देखते हुए लाहुल स्पीती की विधायक अनुराधा राणा आगे आई है।
उन्होंने आज 50 हजार की राशि पीड़ित परिवार को भेजी। पिता राजीव कुमार ने बताया कि वह बेटे के इलाज में बहुत खर्च आ रहा है। वह इलाज करवाने में असमर्थ है।
उन्होंने विधायक अनुराधा राणा का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उनका GPAY नंबर 9816100305 है।