सुरभि न्यूज़, कुल्लू : पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चला जा रहे हैं नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान थिचीपाल समीप डमचीण गांव में अवैध रूप से उगाए गए कुल लगभग 5473 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया गया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
वहीं पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान मशियार क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 43,372 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया है। इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अलग-अलग मामले पंजीकृत किए गए हैं।उपरोक्त मामलों में आगामी जांच ज़ारी है।
एक अन्य मामले में पलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान पुराना डोभी में पुल के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 03 पेटियां देशी शराब (ब्रांड: संतरा) कुल 36 बोतलें बरामद की गईं है।
आरोपी की पहचान विजय सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी गांव बरशोगी, डाकघर पिपलागे, तहसील भून्तर के रूप में हुई है । मौके पर शराब की बरामदगी के आधार पर विजय सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है । मामले में आगामी जांच जारी है।












