आनी में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत, पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

आनी, 23 मई

जिला कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत एक व्यक्ति की घर के बरामदे से खेतों में गिरने से मौत का मामला दर्ज हुआ हैं। मृतक की पहचान 85 वर्षीय पूने राम गांव बदोढी डाकघर खुन्न, तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे यशपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने परिवार के साथ बंजार गया हुआ था। शुक्रबार प्रातः लगभग 6 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता पूने राम घर के बरामदे से नीचे लगभग 25 फीट गहरी ढलान पर मंढू राम के खेतों में गिर गए. जहां पत्थर व लकड़ियों पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मदद से पूने राम को प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यशपाल ने स्पष्ट किया कि उनके पिता की मृत्यु पर किसी प्रकार का शक या संदेह नहीं है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने अब तक की परिस्थितियों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का  पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्थिति के अनुसार नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *