एनएचपीसी ने दार्जिलिंग हिल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की स्थापना में किया सहयोग

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

फरीदाबाद, हरियाणा

एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल की उपस्थिति में, गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनित थापा द्वारा 27.08.2025 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के तकदा में दार्जिलिंग हिल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का उद्घाटन किया गया।

जीटीए के सहयोग से एनएचपीसी की टीएलडी-III और IV पावर स्टेशनों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत स्थापित, यह संस्थान पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में संचालित होने वाला पहला तकनीकी डिग्री कॉलेज है।

स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए इसकी स्थापना की गई है। अपने शुरुआती चरण में, यह कॉलेज सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एआई और मशीन लर्निंग में बी.टेक कार्यक्रम और होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी में स्नातक कार्यक्रम प्रदान कर रहा है और भविष्य में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार उभरते विषयों में विस्तार करने की योजना बना रहा है। एनएचपीसी ने बुनियादी ढाँचा विकसित किया है, जबकि संचालन और रखरखाव का प्रबंधन संस्थान द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उत्तम लाल ने कहा कि एनएचपीसी हरित ऊर्जा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कॉलेज के सभी टीम सदस्यों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यहाँ से निकलने वाले छात्र देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे। यह ऐतिहासिक पहल पहाड़ के युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत करते हुए अधिक अवसरों के द्वार खोलती है और क्षेत्र में समावेशी विकास को बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय सिलीगुड़ी के कार्यपालक निदेशक, अनिल कुमार दाश, एनएचपीसी टीएलडीपी-III और IV पावर स्टेशनों के प्रमुख प्रदीप कुमार राय, एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, जीटीए और पश्चिम बंगाल सरकार के गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य, छात्र और स्थानीय समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *