सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, केलांग : लाहुल स्पीति
उपायुक्त लाहुल स्पीति एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि जिले के किसी भी किसान को अपनी नगदी फसलों व सब्जियों को मंडियों अथवा निर्धारित बाज़ारों तक ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो वे तुरंत जिला आपातकालीन प्रबंधन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में कोई भी किसान जिला परिचालन केंद्र के टेलीफोन नंबर 9459461355 या 1077 पर संपर्क कर सकता है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को परिवहन संबंधी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े ताकि उनकी नगदी फसलें और सब्जियां समय पर बाज़ार तक पहुँच सकें और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।









