सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 06 अक्टूबर
क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू के लिए गर्व की बात है कि कॉलेज की 50 नर्सिंग छात्राओं ने अपनी पेड इंटर्नशिप शुरू की मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट विद मल्टीस्पेशियलिटी, फरीदाबाद (दिल्ली एनसीआर) में जो 400+ बेड्स वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहाँ पर कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरो साइंसेज़, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
सहायक निदेशक ज्योति मार्या मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू के प्रयासों से छात्रों के लिए यह बेहतरीन मंच तैयार किया और क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू ने पहली बार 100% प्लेसमेंट सुनिश्चित किया है, जिससे छात्राएँ आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और कुशल नर्स बन रही हैं।
इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को GNM के लिए ₹12,000 और B.Sc नर्सिंग के लिए ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है।












