सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 अक्टूबर
जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा गठित विभिन्न मोर्चो के द्वारा अब अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ऐसे में विभिन्न मोर्चा के द्वारा मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा भी सभी मंडलों और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि भाजपा के नग्गर मंडल से सुभाष कोशल को अध्यक्ष, मनाली मंडल से सुरेश कश्यप, कुल्लू मंडल से देवेंद्र, भुंतर मंडल से मोहनलाल, पार्वती मंगल से तीरथ राम, बजौरा मंडल से संदीप कुमार, सैंज मंडल से मोहित, मंगलौर से भूपेंद्र, बंजार मंडल से पूर्ण चंद, आनी मंडल से अनंत राम आजाद, निरमंड मंडल से भूपेंद्र सिंह तथा दलाश मंडल से होशियार सिंह को चुना गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर रामदास, करमचंद, रूम सिंह, सोहनलाल राठी, महामंत्री पद के लिए परसराम चौहान, गिरधर, कोषाध्यक्ष के लिए जयचंद, सचिव पद के लिए काहन चंद जोशी, देवी राम, वीर सिंह, राकेश कुमार रमेश कुमार, कार्यालय सचिव के लिए गिरू राम, मीडिया प्रभारी के लिए रीना, प्रवक्ता पद के लिए संजय कुमार, आईटी संयोजक विनोद नाग, आईटी सहसंयोजक ठाकुरदास, सोशल मीडिया संयोजक सुरेंद्र नेगी, रूपलाल, पूर्ण चंद, प्रेम कुमार सेस राम तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए करमचंद, तेजराम, पूर्ण, रामशरण, प्रकाश लंबर, अविशांत नेगी, सुरेंद्र सिंह अमरचंद को नियुक्त किया गया है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कुल्लू की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें नग़र मंडल से रघुवीर सिंह, मनाली से संगीता बौद्ध, कुल्लू से सोनम दावा, भुंतर से तेनजिंन बौद्ध, पार्वती से प्रताप चंद, बजौरा से मंगल चंद, आनी से विजय बौद्ध तथा निरमंड से देवराज नेगी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के लिए उपाध्यक्ष पद पर विवेक नेगी, चंद्रकांत नेगी, सुनील नेगी, भजन दास, महामंत्री के लिए भगवान दास, लुदर चंद, कोषाध्यक्ष के लिए सोमदेव नेगी, सचिव के लिए दौरजे गयालसन, दोरजे बौद्ध, सुशीला ठाकुर, केसंग बौद्ध, राजेश, मीडिया प्रभारी शिवा नोरबू, प्रवक्ता जिंगमे वांगयाल, आईटी संयोजक विनायक, सोशल मीडिया संयोजक मनीषा बौद्ध, सुशील वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के लिए ओम राज नेगी, सोनम, श्यामचंद, रामनाथ, शर्मिला बौद्ध, छेरिंग डोलमा, मनोज बौद्ध, निशांत बौद्ध, प्रताप शास्नी, राहुल नेगी, चंद्र सेन, दारा बौद्ध, केदार सिंह नेगी का को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष दूनी चंद ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें मनाली मंडल से सुशील कुमार, नगर से प्रकाश ठाकुर, कुल्लू से मनीराम, भुंतर से फतेह सिंह राणा, पार्वती से प्रताप सिंह, बजौरा से एलू राम नेगी, मंगलौर से यज्ञ चंद, सैंज से ताराचंद, बंजार से टेकचंद, आनी से श्याम ठाकुर, दलाश से संदीप परमार, निरमंड से जगदीश नेगी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के लिए उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, शेर सिंह नेगी, ढाले राम, भोला दत्त, महामंत्री प्रवीण कुमार, मदन वर्मा, सचिव प्रदीप जमवाल, शिशुपाल, सुभाष चौहान, सुनील वर्मा, धर्मचंद, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह पठानिया, कार्यालय सचिव रजत जमवाल, सचिव लेस राम, प्रवक्ता यशपाल सिंह, आईटी संयोजक पुष्पा ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी बुद्ध राम, मीडिया प्रभारी देवी राम तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए वेद राम, कमल राज, हीरालाल, प्रवीण काईथ, यश पाल, सोहन नेगी, धनवंती देवी, राजकुमार, सुनील कुमार, जगमोहन, नेत्र सिंह, दीवान चंद को नियुक्त किया गया है।
जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा भी मंडल अध्यक्षों के साथ अपने जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया हैं। जिसमें नगर मंडल से मीना ठाकुर, मनाली से हेमा ठाकुर, कुल्लू से चेतना शर्मा, भुंतर से हेमा शर्मा, पार्वती से कमला देवी, बजौरा से चेतन्या ठाकुर, सैंज से लता देवी, मंगलौर से जयावती, बंजार से लता देवी, आनी से लता ठाकुर, दलाश से चंद्र कांता ठाकुर, निरमंड से कमला वर्मा को नियुक्त किया गया है।
वहीं जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा ने भी अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला कुल्लू के अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने बताया कि शुभम चौहान को नगर मंडल का अध्यक्ष, अमित सेन को मनाली, कुशाल ठाकुर को कुल्लू, अतुल शर्मा को भुंतर, धर्मेंद्र सिंह को बजौरा, प्रवीण ठाकुर को सैंज, हेमंत ठाकुर को मंगलौर, हरीश ठाकुर को बंजार, भजन सिंह को आनी, संदीप चौहान को दलाश, दलजीत सिंह ठाकुर को निरमंड मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के लिए भूपेंद्र ठाकुर, डाबे राम, पीतांबर ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, महामंत्री के लिए धर्मपाल, रमेश बिष्ट, सचिव रोनीत ठाकुर, धाधथू राम, सुभाष ठाकुर, राजीव ठाकुर, चेतना ठाकुर, कोषाध्यक्ष नितेश कालिया, कार्यालय सचिव सार्थक अंकु, प्रवक्ता बिपिन ठाकुर, सह प्रवक्ता केहर सिंह, मीडिया प्रभारी सुशांत जमवाल, आईटी संयोजक मोहनीश ठाकुर, आईटी सहसंयोजक शुभम सेठी, सोशल मीडिया प्रभारी वंश ठाकुर, सह सोशल मीडिया प्रभारी ईशान ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य तरुण सोनी, विजय ठाकुर, वेदराम, अरुणा, पवन देव, दुष्यंत, नीलमा ठाकुर, अरविंद, राकेश ठाकुर, अमन डोलिया को नियुक्त किया गया है।
वहीं जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद ने सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और सभी मोर्चा भाजपा की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सभी मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी गांव गांव जाकर कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों का भी प्रचार करेंगे, ताकि आने वाले समय में कांग्रेस को उसकी करनी का फल भुगतना पड़े।