सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान से शिक्षा प्राप्त आशीष कुमार पुत्र तारा चंद ग्राम पंचायत धरमान, गाँव नेर डाकघर दयोट, तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश तथा वंटी देवी पुत्री राम धन गाँव शंगरेहड़ ग्राम पंचायत मुल्थान तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा हिमाचल का चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित पुलिस सेवा में पुलिस के पद पर हुआ है ।
इस दुर्गम घाटी के दुर्गम गाँव नेर के युवक और शंगरेहड गाँव युवती पुलिस में चयन होने पर समूची छोटाभंगाल घाटी में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान से ही सेवानिवृत हुए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित व समाजसेवी लाल चंद शास्त्री, धरमान पंचायत की प्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रधान संजय ठाकुर तथा अजय कुमार ने उनके माता – पिता को बधाई सन्देश दिया है तथा आशीष कुमार और वंटी देवी के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।











