सुरभि न्यूज़
चांदपुर / बिलासपुर
कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी और बैठक 09 नवंबर रविवार को 11से 02 बजे तक ऋषिकेश के लक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में होनी तय हुई है।
जानकारी देते हुए मंच की सचिव पूजा कुमारी ने कहा कि संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास कहलूरी करेंगे तथा मंच संचालन महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर करेंगी।
बैठक में कई अहम चर्चाएं होंगी तथा बिलासपुर के हीरे श्रृंखला में इस बार जिला की लोकप्रिय हास्य कवियत्री बीना वर्धन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा और सम्मानित भी किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में बहुभाषी कला कलम संगोष्ठी में अध्यक्षता उप प्रधान बुद्धि सिंह चंदेल होंगे जबकि कार्यक्रम का संचालन सागर की लहरों की गवाही में सुषमा खजूरिया जी करेंगी।
सभी कला और कलमकार नवीनतम रचना के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुतियां पेश करेंगे।।











