जिला भाजपाध्यक्ष खेम चंद संध्याना की अध्यक्षता में पद्धर भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक  आयोजित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, पद्धर (मंडी) : जिला मंडी के पद्धर मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक परिचयात्मक बैठक पद्धर मंडल अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष देश राज की अध्यक्षता में भधौणीधार में स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई।

इसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेम चंद संध्याना ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की वहीँ इस दौरान पद्धर मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देश राज ने बताया कि इस बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय मुख्यातिथि जिला भाजपा अध्यक्ष खेम चंद के समक्ष करवाया गया तथा संगठन को औरओर भी मजबूत तथा सक्रीय बनाने के लिए विचार – विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बठक में आगामी कार्यक्रम तथा संगठनात्मक गतिविधियों की रूप रेखा पर चर्चा व् परिचर्चा भी की गई। जिसके चलते वहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धातों तथा नीतियों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित जिला भाजपाध्यक्ष खेम चंद संध्याना पद्धर भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर क फोटो भी भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *