जिला लाहुल स्पीति के सिस्सु (शशीन ) में आज मनाई जाएगी जनजातीय योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, सिस्सु : जिला लाहुल स्पीति के पर्यटन स्थल सुबह सिस्सु (शशीन ) में जनजातीय योद्धा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। यह समारोह जिला भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के बैनर तले आयोजित होगी।

इस समारोह के आयोजक लाहुल स्पीति जनजातीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल मनेपा ने बताया कि समारोह में मुख्य कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा जनजातीय क्षेत्रों के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उस के बारे में की प्रवक्ताओं द्वारा व्याख्यान किया जाएगा।

इस समारोह में मुख्य वक्ता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव नन्द किशोर, लाहुल स्पीति के प्रभारी अखिलेश कपूर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर तथा पूर्व प्रदेश अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष जवाहर शर्मा जी उपस्थित रहेंगे।

इस जयंती समारोह में महिला मंडलों के लिए रस्साकसी प्रतियोगिता, जुराब बुनाई प्रतियोगिता तथा लाहुली व्यंजनाे के स्टाल भी आयोजन होंगे।

मानेपा ने बताया कि इस समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा हस्तशिल्प उत्पादकों की बिक्री हेतु स्टाल भी खास आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने लाहुल की समस्त जनता से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में आ कर जनजातीय योद्धा बिरसा मुंडा को याद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *